{"_id":"588501024f1c1b6f35efef36","slug":"three-miscreants-looted-shopper-bike-riding-glasses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन बदमाशों ने चश्मा दुकानदार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन बदमाशों ने चश्मा दुकानदार को लूटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर जा रहे चश्मा दुकानदार पर शनिवार रात एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। दुकानदार की पिटाई की और उससे एक हजार रुपये की नकदी, 20 हजार रुपये कीमत के चश्मे लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मोहनगंज थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के भदसाना गांव निवासी बजरंगीलाल गुप्ता की मोहनगंज कस्बे में चश्मे की दुकान है। शनिवार को लखनऊ से चश्मा खरीदकर रायबरेली आया और फिर बाइक से अपने घर आ रहा था।
कोटवा-भदसाना मार्ग पर अलईपुर चौराहा से कुछ आगे पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया। इससे पहले कि दुकानदार बजरंगीलाल कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी जेब से एक हजार रुपये और चश्मे से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
बैग में करीब 20 हजार रुपये कीमत के चश्मे थे। विरोध करने पर उसकी जमकर धुनाई की। इससे उसे चोटें भी आई। थानेदार प्रेमपाल सिंह का कहना है कि चश्मा दुकानदार के साथ लूट की घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाश पकडे़ जाएंगे।