फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three killed in road accident

सड़क हादसे में तीन की मौत

Sat, 04 Jul 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार ने शनिवार को बालक समेत तीन लोगों की जान ले ली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से किशोर ने दम तोड़ा, जबकि बछरावां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


 अमेठी जिल के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में सड़क पार  कर रहे किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। तीनों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक, हरचंदपुर गांव निवासी विशंभर दयाल बुग्गी लेकर कुंदनगंज गया था। साथ में उसका बेटा सुग्रीव सिंह (12) भी गया था। बुग्गी लेकर बाप-बेटे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कुंदनगंज के पास एक ट्रैक्टर ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे सुग्रीव सड़क पर जा गिरा और ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वहीं उसका पिता बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। एसओ आरपी रावत का कहना है कि ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हुआ है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी जाबिर (14) पुत्र सब्बीर सुुबह बछरावां रोड पर टहलने गया था। इसी दौरान बबुरिहा मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकप ने जोर दार टक्कर मार दी।

इससे जाबिर की मौत हो गई। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि जाबिर के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बा निवासी रामकिशोर का यहीं पर होटल है।


सुबह उसका बेटा श्रवण मोदनवाल उर्फ प्रधान (15) रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पार करके नित्यक्रिया के लिए जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे श्रवण की मौत हो गई। एसओ एपी तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed