फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three killed, five injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन की जान गई, पांच घायल

Tue, 30 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three killed, five injured in road accidents
परशदेपुर-ऊंचाहार। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। वहीं ऊंचाहार नगर के रहने वाले दो युवकों की प्रतापगढ़ जिले में मौत हुई। इससे घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परशदेपुर चौकी क्षेत्र में रविवार को परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला शुक्लाना निवासी मो. वसीम बाइक से नसीराबाद अपनी ससुराल जा रहा था। सलोन-जायस मार्ग पर जगतपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से नसीराबाद सीएचसी पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने मो. वसीम (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप घायल धर्मेंद्र कुमार व राजू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक वसीम की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी समा बानो की तहरीर पर पुलिस ने नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार व राजू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह ने बताया की मृतक की पत्नी समाबानो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दो लोगों की प्रतापगढ़ जिले में मौत हो गई। वहीं ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। रामसांडा गांव के पास गुलरिहा गांव निवासी भगवत अपने साथी सुशील के साथ बाइक से जमुनापुर चौराहा जा रहा था। कोटिया चित्रा गांव निवासी नवीन भारती की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें भगवत और सुशील घायल हो गए। दूसरी घटना अरखा के पास हुई। कस्बे के रेलवे स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग निवासी कपिल अग्रवाल अपने दो साथियों के साथ कार से घर आ रहे थे। तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें कपिल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ऊंचाहार नगर के बस स्टैंड निवासी शैलेंद्र अपने पड़ोसी सुधीर के साथ बाइक से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बा में रिश्तेदारी गए हुए थे। वापस घर लौटते समय मानिकपुर के निकट हादसे में सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शैलेंद्र कुमार ने कुंडा सीएचसी में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

टैंपो पलटा, सात घायल
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नवोदय तिराहे पर बाइक को बचाने में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में शीतला देवी (55) निवासी मोन, कमलेश कुमारी (45) निवासी मोन, संजना कुमारी (28) निवासी फुरसतगंज, शिवानी (17) निवासी फुरसतगंज, महिमा (18) निवासी असनी, अनीता (35) निवासी हुली का पुरवा मजरे मोन, चालक मधुरेश निवासी अटरेहटा शामिल हैं। चालक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed