फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three inspector line spot including two garrison incharge

दो चौकी इंचार्ज समेत तीन दरोगा लाइन हाजिर

Sun, 28 Jun 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three inspector line spot including two garrison incharge
रायबरेली। आम जनता की समस्याओं को दरकिनार करके पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में लापरवाही बरतने वाले दो चौकी इंचार्ज समेत तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसमें खीरों थाने की सेमरी चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। जिन पर क्षेत्र में शराब का कारोबार कराने का आरोप था।
विज्ञापन

साथ ही भ्रष्टाचार की पाठशाला लगाने को लेकर वायरल हुए ऑडियो के मामले में खीरों थानेदार के निलंबन में उन्हीं का हाथ माना जा रहा था। शक था कि उन्होंने ही वीडियो वायरल किया था। डलमऊ कोतवाली की मुराईबाग चौकी प्रभारी को भी हटा दिया गया। साथ ही कई दरोगाओं को नई तैनाती दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने शनिवार की देर रात पुलिस महकमे में फेरबदल किया। खीरों थाने की सेमरी चौकी प्रभारी प्रवीर गौतम, सलोन कोतवाली क्षेत्र की सूची चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह और नसीराबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया। इनकी शिकायतें आए दिन पुलिस दफ्तर पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर सेमरी चौकी प्रभारी तो क्षेत्र में विवादित हो गए थे। किसी न किसी प्रकरण को लेकर चर्चा का विषय बने थे। डलमऊ कोतवाली की मुराईबाग चौकी प्रभारी असलम अली को हटाकर निरीक्षक (अपराध) थाना महराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
ऊंचाहार कोतवाली की एनटीपीसी चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह को भदोखर थाने की मुंशीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मुंशीगंज चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को एनटीपीसी चौकी की जिम्मेदारी दी गई। जगतपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार को महराजगंज कोतवाली भेजा गया है।

हरचंदपुर थाने में तैनात राजवीर सिंह को थाना जगतपुर, मिल एरिया थाने में तैनात रामबदन राम को कोतवाली महराजगंज, जगतपुुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजीत प्रताप को कोतवाली ऊंचाहार, सदर कोतवाली में तैनात राजकुमार भारतीय को कोतवाली ऊंचाहार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed