फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three injured including businessman in road accidents

सड़क हादसों में व्यापारी समेत तीन घायल

Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three injured including businessman in road accidents
महराजगंज (रायबरेली)। सड़क हादसों में व्यापारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनई गांव निवासी अरुण कुमार शर्मा महराजगंज कस्बे में दुकान चलाता है। रविवार की रात दुकान बंद करके वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। चंदापुर रोड पर पहरावां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसी तरह पहाड़पुर निवासी अजीत सिंह गांव के ही रहने वाले अरुण सिंह के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मऊ गांव जा रहा था। मऊ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed