{"_id":"584c41814f1c1bf95944bac3","slug":"three-days-off-the-bank-atms-empty-people-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बैंक बंद, एटीएम खाली, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बैंक बंद, एटीएम खाली, लोग परेशान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा का बंद एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के लिए बैंक बंद होने और एटीएम भी खाली होने से लोग रुपये के लिए दर-दर भटक रहे हैं। शनिवार को एसबीआई बैंक के एटीएम के गार्ड और लोगों के बीच में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
गोरखपुर निवासी अतुल कुमार राय ने बताया कि उनका लालगंज-बछरावां रोड पर बने रेलवे क्रॉसिंग पर कार्य चल रहा है। वह एटीएम के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे। तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी रुपये नहीं मिले।
सरेनी के पल्टीखेड़ा गांव निवासी सफीक ने बताया सुबह जल्दी ही घर से निकलकर वह लाइन में रुपये निकालने के लिए लग गए थे। लेकिन एटीएम में रुपये न होने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
अकोरिहा निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में खड़े होकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन एटीएम में रुपये न होने की बात पता चलने से उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
धनापालपुर निवासी अमरेंद्र सिंह, हरीपुर निवासी कुलदीप सिंह, देवली निवासी रामकिशोर ने बताया कि कस्बे में लगे सभी एटीएम के शटर गिरे हुए हैं। बैंक भी बंद है। इस तरह लोगों के काम पूरी तरह से ठप हो गए हैं।