{"_id":"685311ccf254dbe1f001b60f","slug":"three-acs-purchased-for-office-are-not-installed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135347-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दफ्तर के लिए खरीदे तीन एसी पर लगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दफ्तर के लिए खरीदे तीन एसी पर लगे नहीं
Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एडीओ पंचायत राही के कार्यालय में प्रशासनिक मद में 7.50 लाख रुपये का गड़बड़झाला उजागर हुआ है। तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) ने तीन नए एसी खरीदे, लेकिन कार्यालय में नहीं लगवाए। दो पुराने एसी खराब पड़े हैं। मात्र एक एसी काम कर रहा है। लैपटाॅप और बैट्री भी गायब हो गई है।
डीपीआरओ की प्रथम दृष्टया जांच में मनमानी उजागर होने के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। तत्कालीन एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। वर्तमान में राही में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात अधिकारी ने डीपीआरओ को बीती 17 जून को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्ष 2024-25 में बीओबी शाखा से 7.50 लाख रुपये निकाले गए हैं।
पत्र में बताया गया कि 2.04 लाख रुपये कीमत के तीन एसी के साथ ही 57 हजार रुपये का एक लैपटॉप और 12 हजार रुपये की एक बैट्री खरीदी गई है। कार्यालय में लगी दो एसी पुरानी हैं और खराब पड़ी हैं। लैपटॉप और बैट्री कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। यह भी मामला प्रकाश में आया कि कार्यालय में वायरिंग के नाम पर तीन बार 50-50 हजार रुपये निकाले गए, लेकिन रुपये के हिसाब से काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया जांच में लाखों का गड़बड़झाला पकड़ में आते ही डीपीआरओ ने एडीओ (पंचायत) बछरावां व लालगंज के साथ ही सलोन के कंसल्टिंग इंजीनियर रिजवान अहमद को मामले की जांच सौंपी है। इसके अलावा तत्कालीन एडीओ पंचायत राही रहे प्रेम पाल सिंह को भी कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने कमेटी को तत्काल जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, जिससे मामले में कार्रवाई की जा सके।
राही ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय के प्रशासनिक मद के खाते से 7.50 लाख रुपये निकाले गए हैं। तीन नए एसी कार्यालय के लिए खरीदे गए। खराब पड़े दो एसी पुराने हैं। लैपटॉप व बैट्री भी कार्यालय में नहीं है। जांच के बाद संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। कमेटी को जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
- सौम्यशील सिंह, डीपीआरओ रायबरेली