फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be relief from the jam, the road will be one-way

जाम से मिलेगी राहत, वन-वे होंगे मार्ग

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from the jam, the road will be one-way
रायबरेली। यदि सब कुछ सही रहा तो अगले माह से जाम की समस्या से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरे मार्गों पर वाहनों का आवागमन वन-वे किए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू करने के लिए मंथन में जुटा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर हर दिन जाम लगता रहता है। हालात ये रहते हैं कि घंटों जाम लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर एंबुलेंस के जाम में फंस जाने के चलते मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं जाम छुड़ाने में ट्रैफिक विभाग के मातहतों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं का शहर में आना-जाना लगा रहेगा। भीड़ की वजह से जाम की समस्या और बढ़ेगी। नतीजतन अब ट्रैफिक विभाग प्रमुख चौराहों के मार्गों पर अगले माह से वन-वे करने का खाका तैयार कर रहा है। यदि ऐसा हुआ तो कुछ हद तक जाम की समस्या से लोगों को जरूर राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा से जिला अस्पताल और सुपर मार्केट तक वाहनों का आवागमन वन-वे करने का प्लान है। इसके लिए जिला महिला अस्पताल से पुरुष जिला अस्पताल चौराहा, पुरुष जिला अस्पताल चौराहा से सुपर मार्केट तक, घंटाघर से कैपरगंज तक, रेलवे स्टेशन रोड तक वन-वे करने की तैयारी है।
यानि एक तरफ से ही वाहन निकल सकेंगे। दूसरी तरफ से वाहन नहीं आएंगे तो जाम कम लगेगा। वहीं कुछ वाहनों को इंदिरा नगर से चौकी से जेल रोड होते हुए पुलिस लाइन और फिर जिला अस्पताल तक जाने का भी खाका तैयार किया जा रहा है।

ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में हर दिन जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी होती है। जाम की समस्या दूर कराने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों से वाहनों का आवागमन वन-वे कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद वन-वे किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले माह से यह सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed