फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be recovery from the taxpayers who get Kisan Nidhi

किसान निधि पाने वाले करदाताओं से होगी रिकवरी

Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be recovery from the taxpayers who get Kisan Nidhi
लालगंज (रायबरेली)। जहां एक ओर किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री की ओर से किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। वहीं कई किसान इस योजना का बेजा लाभ उठाने पर आमादा हैं। कई करदाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं, जो नियमानुसार गलत है। विभाग की ओर से उन्हें चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की गई है। जिन करदाताओं के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्तों की राशि पहुंची है, उनसे रिकवरी होगी।
विज्ञापन

विषय वस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) आशीष कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 316 ऐसे किसान हैं, जो करदाता की श्रेणी में आते हैं। इन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पात्र नहीं माना जाएगा। कई किसानों के खातों में एक दो किस्तें पहुंचने के बाद मियादी किस्तों की रकम समय से नहीं पहुंच सकी है, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। लालगंज ब्लॉक क्षेत्र में किसान सम्मान निधि पाने वाले करीब 9000 किसान पंजीकृत हैं। इनमें 1116 ऐसे किसान हैं जिनके आधार कार्ड में नामों में गड़बड़ी है तो 718 किसान ऐसे हैं जिनके नाम खेती संबंधित कागजातों से मेल नहीं खा रहे हैं। जल्द ही उनमें सुधार कर बकाया किस्तों को उनके खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed