फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There has been a flood of objections against the voter list for the panchayat elections

Raebareli News: पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट के खिलाफ आपत्तियों की भरमार

Mon, 05 Jan 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 05 Jan 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
There has been a flood of objections against the voter list for the panchayat elections
रायबरेली-लालगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद जारी अनंतिम सूची को लेकर आपत्तियों की भरमार है। अब तक ढाई हजार से अधिक आपत्तियां व दावे तहसील पहुंच चुकी हैं। कोई वोटरलिस्ट में नाम जोड़वाने तो कोई मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज करा रहा है। आगामी छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बीते 19 अगस्त से पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू हुआ था। 980 ग्राम पंचायतों में 1510 बूथ लेवल ऑफीसरों ने पुनरीक्षण का काम कर 20,96,095 वोटरों के घर-घर पहुंचे। बीती 24 दिसंबर को अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद आपत्तियां और दावे लेने का काम शुरू हुआ। जिले की तहसीलों में आपत्ति दर्ज कराने के लिए भीड़ रही। लालगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अनंतिम सूची सार्वजनिक करने के बाद आपत्तियां ली गईं।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र में 657 मतदाताओं ने अपने नामों में संशोधन के दावे प्रस्तुत किए हैं। इसमें सबसे अधिक दावे सरेनी ब्लॉक से आए हैं। यहां से 279 मतदाताओं ने नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए आवेदन किए गए। खीरो ब्लॉक से 205 और लालगंज ब्लॉक से 173 दावे दर्ज किए गए हैं। एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रक्रिया के तहत सभी दावों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सही पाए गए दावों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed