{"_id":"60f5c1398ebc3e61c4763e43","slug":"the-young-man-threw-the-disabled-teenager-into-the-well-raibaraily-news-lko587700198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग किशोरी को युवक ने कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग किशोरी को युवक ने कुएं में फेंका
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बाराबंकी जिले की रहने वाली दिव्यांग किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक उसे अपने गांव ले आया। सोमवार को किशोरी कुएं में संदिग्ध हालात में मिली। शोरगुल मचाने पर किसान पहुंचे और किशोरी को बाहर निकाला।
सीएचसी में इलाज के दौरान किशोरी को होश आया लेकिन वह कुछ ज्यादा बता नहीं पा रही है। इलाकाई लोग किशोरी को कुएं में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद से युवक फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में स्थित कुएं से एक दिव्यांग किशोरी की आवाज सुनकर किसान रामदास और जगतपाल मौके पर पहुंचे। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर थानेदार रवींद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और आननफानन उसे सीएचसी पहुंचाया। होश आने पर किशोरी ने बताया कि वह बाराबंकी जिले की रहने वाली है। शिवगढ़ क्षेत्र के निहालखेड़ा गांव का रहने वाला एक युवक 13 जुलाई को लेकर गांव आया था और शादी करने की बात कही थी।
इसके बाद क्या हुआ, इस बारे में किशोरी कुछ नहीं बता पाई। पुलिस किशोरी के परिवारीजनों से संपर्क करके घटना का सच जानने का प्रयास कर रही है।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेेत्र के निहालखेड़ा गांव स्थित कुएं में एक दिव्यांग किशोरी मिली थी। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया लेकिन वह अभी वह घटना के बावत ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। किशोरी के परिवारीजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वह बाराबंकी जिले की रहने वाली बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।