{"_id":"578298794f1c1b56617f9cca","slug":"the-young-man-jumped-into-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गंगा में लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में युवक के डूबने के बाद जवाहर विहार कॉलोनी स्थित आवास में बिलखती पत्नी व पुत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के साथ ही गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस के मुताबिक युवक किसी बात को लेकर टेंशन में रहता था।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव (35) पुत्र सुभाष श्रीवास्तव सहारा एजेंट का कार्य करता है। सुबह बाइक से गंगा पुल के पास पहुंचा। उसने बाइक खड़ी कर दी और गंगा में कूद गया। आसपास के लोगों ने उसे देखकर आवाज भी लगाई, लेकिन उसने किसी की बात को नहीं सुना।
सूचना पर डलमऊ कोतवाल ओपी यादव और गोताखोर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। मां ऊषा श्रीवास्तव समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाल का कहना है कि युवक किसी बात को लेकर टेंशन में रहता था। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। गोताखोर की मदद से गंगा में युवक की खोजबीन कराई जा रही है।