फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man fed up with the usurer hanged himself from a tree

सूदखोर से तंग युवक पेड़ से लटककर दी जान

Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The young man fed up with the usurer hanged himself from a tree
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। कहा जा रहा है कि युवक एक सूदखोर से तंग था। इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बाबूगंज गांव निवासी सरवर अली (35) बाजार में अंडे की दुकान चलाता था। शाम को सरवर का शव गांव के बाहर खेत में लगे एक ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ पर लटकता मिला। उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसका शव लटकते देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने दुकान के लिए एक सूदखोर से ब्याज पर पैसा लिया था। वह ब्याज का पैसा वापस नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूदखोर प्रतिदिन उसे परेशान कर रहा था। युवक ने सूदखोर को पैसा वापस करने के लिए कई लोगों से उधार पैसा मांगा, लेकिन नहीं मिला।
इसी वजह से उसके खुदकुशी किए जाने की बात कही जा रही है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। मामले की हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed