फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman jumped over the breaker, the vehicle of the municipality crushed

ब्रेकर पर उछलकर गिरी महिला, नगर पालिका की गाड़ी ने रौंदा

Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
The woman jumped over the breaker, the vehicle of the municipality crushed
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को ब्रेकर पर ब्रेक न लगाए जाने पर बाइक के पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। इसी बीच तेज रफ्तार में जा रही नगर पालिका की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी ने उसे रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे गंगादीन गांव निवासी बृजेश तिवारी सुबह बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था। साथ में हनुमानगढ़ी कुटिया गांव की रहने वाली कुसुम सिंह (26) भी थी। 25वीं वाहिनी पीएसी के पास मार्ग पर ब्रेकर बना है। बाइक तेज रफ्तार में थी। युवक ने ब्रेकर पर भी बाइक में ब्रेक नहीं लगाया। इससे कुसुम उछलकर सड़क पर गिरी। इसी बीच नगर पालिका के चार पहिया वाहन ने उसे रौंद दिया। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पालिका की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed