{"_id":"b6c09b16950dafe8d8c84deb57fe621f","slug":"the-truck-overturned-the-baby-was-killed-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, बच्ची की जान गई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, बच्ची की जान गई, तीन घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि जगतपुर के हरदी टीकर निवासी रामकरन (35) सुबह अपनी पत्नी रामलली (32), बेटी शिवांशी (3), सुलोचना (10) के साथ साइकिल से गंगा स्नान करने गोकनाघाट जा रहा था।
चड़रई चौराहा पर रायबरेली से इलाहाबाद जा रहे एक ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसी में सभी दब गए। सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया।
शिवांशी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।