{"_id":"ce67445dd5892e36da4c1460b8af175e","slug":"the-school-closed-till-class-viii-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ तक के स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा आठ तक के स्कूल बंद
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को बारिश होने से कड़ाके की ठंड और बढ़ गई। सूरज के दीदार नहीं हो सके। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
बाजारों में भी चहल-पहल गायब रही। जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज (इग्रुआ) के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में 4.6 मिमी वर्षा हुई। अधिकारियों का मानना है कि अभी मौसम का हाल यही रहेगा और बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार सुबह आसमान में काले बादल छाए और फिर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के साथ ही हवा चलती रही। ऐसे में सर्दी और बढ़ गई।
लोग हाड़कंपाऊ ठंड के कारण घरों में ही रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। शाम को ही बारिश तो बंद हुई, लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहे।
तीन दिन से हो रही गलन कारण शहर के प्रमुख स्थान कैपरगंज, सुपर मार्केट, सिविल लाइंस स्थानों पर चहल-पहल गायब है। कॉलेज खुलने से छात्र-छात्राओं को भीगते हुए घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
हालात देख जिलाधिकारी सूर्यपाल सिंह गंगवार ने ठंड के मद्देनजर कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद कर दिया है। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।
डीएम एसपी गंगवार ने बताया कि 19 व 20 जनवरी को पहले ही छुट्टी की घोषणा की गई थी। ठंड बढ़ने के कारण 21 जनवरी को भी छुट्टी रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव नहीं आया तो आगे भी छुट्टी बढ़ाई जा सकती है। 22 जनवरी से स्कूल सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।
मौसम के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को सर्दी में परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को पंजाब मेल, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट रही।
ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों ठिठुरना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि कोहरे और सर्दी के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं।