{"_id":"6155fca88ebc3e9fb414a010","slug":"the-scavengers-handed-over-a-bundle-of-paper-and-cheated-the-youth-of-40-thousand-raibaraily-news-lko598031199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने कागज की गड्डी थमा युवक से ठगे 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने कागज की गड्डी थमा युवक से ठगे 40 हजार
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव के निकट बुधवार को एक युवक से लूट होने की खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन स्थानीय पुलिस के साथ सर्विलांस व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत छानबीन की।
युवक से पूछताछ करने पर पुलिस को मामला टप्पेबाजी का समझ में आया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक युवक को कागज की गड्डी थमा कर उसके 40 हजार रुपये ठग लिए।
पूरे करवती मजरे ऐहार गांव निवासी अनूप यादव ऐहार गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से पचास हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था।
तभी रास्ते में हनुमान मंदिर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे रुपयों की गड्डी का पैकेट थमाते हुए कहा कि उनके पास लूट के दो लाख रुपये हैं। वह चाहे तो उन्हें अपने चालीस हजार रुपये देकर बदले में दो लाख रुपये अपने खाते में जमा कर ले।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि टप्पेबाजों ने उससे चालीस हजार रुपये ही लिए जबकि उसने बैंक से पचास हजार रुपये निकाले थे। युवक ने अपने चालीस हजार रुपये टप्पेबाजों को थमाते हुए उनकी रुपयों की गड्डी का पैकेट लेकर आगे बढ़ गया। जब उसने पैकेट खोला तो रुपयों की जगह उसमें रद्दी कागज भरा पाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने पहले तो अपने साथ लूट होने की जानकारी दी थी। जिसे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद एसओजी व सर्विलांस टीम घटनास्थल पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया वह टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाजों ने युवक को दो लाख रुपए बता कर कागज की गड्डी थमा दी और उससे चालीस हजार रुपये ले लिए।