फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The road was blocked

Raebareli News: सड़क पर छात्र का शव रखकर लगाया जाम

Mon, 06 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The road was blocked
सरेनी थाना क्षेत्र के सराय बैरिया खेड़ा-पूरे पांडे मार्ग पर छात्र का शव रखकर जाम लगाते परिजन व
सरेनी (रायबरेली)। हादसे में छात्र हिमांशु की मौत के मामले में कार्रवाई न होने और मदद न मिलने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन घंटे तक मार्ग जाम होने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने जल्द कार्रवाई कराने और मदद दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया और सड़क पर यातायात बहाल कराया। मदाखेड़ा मजरे दूलापुर गांव निवासी अशोक कुमार का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु कक्षा आठ का छात्र था। वह शनिवार को गोविंदपुर गन्ना कांटा के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार को छात्र के शव का जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम हुआ। परिजन शव लेकर गन्ना कांटा पहुंचे। इस दौरान परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने सराय बैरिया खेड़ा-पूरे पांडे मार्ग पर दोपहर दो बजे शव रखकर जाम लगा दिया। इससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी पुलिस वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़ित परिवार को मदद भी नहीं दी गई। शाम साढ़े पांच बजे एसडीएम लालगंज मिथिलेश कुमार त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

सरकारी मदद दिलाने की बात भी कही। इस पर लोग शांत हुए। सीओ का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed