फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The process of removing 2200 trees is complete, road widening will start soon

Raebareli News: 2200 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा सड़क का चौड़ीकरण

Fri, 05 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The process of removing 2200 trees is complete, road widening will start soon
सलोन-जायस मार्ग से हटाए गए पेड़।
रायबरेली। सलोन-जायस होते हुए जगदीशपुर को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाने का काम जल्द शुरू होगा। चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले करीब 2200 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह राजमार्ग तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा। इसके साथ ही अयोध्या जाने के लिए मुसाफिरों का सफर सुगम होगा। सड़क चौड़ीकरण होने से करीब दो लाख लोगाें को राहत मिलेगी और अयोध्या का सफर भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


सलोन-जायस वाया जगदीशपुर राजमार्ग रायबरेली-प्रतापगढ़, रायबरेली-सुल्तानपुर और रायबरेली-अयोध्या हाईवे को जोड़ता है। मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा अक्सर जाम से दो चार होना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए अब इस मार्ग को फोरलेन किया जाना है। करीब 53 किमी. इस मार्ग को फोरलेन बनाने में 281 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वन निगम की ओर से पेड़ हटाने की प्रकिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


नहीं लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर
प्रतापगढ़ से अयोध्या जाने वाले मुसाफिरों को अब लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। सलोन-जायस मार्ग सकरा होने और जाम की समस्या के चलते लोग रायबरेली जिला मुख्यालय होकर अयोध्या के लिए निकलते हैं। इसके लिए उन्हें लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। सलोन-जायस मार्ग फोरलेन होने से अब लोग इसी मार्ग से निकल जाएंगे। इससे कम दूरी के अलावा समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम शुरू होने में लग सकते हैं 15 दिन
सलोन-जायस होते हुए जगदीशपुर राजमार्ग का चौड़ीकरण के लिए एजेंसी नामित हो गई है। इस दायरे में आने वाले अधिकांश पेड़ भी हट गए हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा 15 दिन में काम शुरू हो सकता है।
विकास सिंह, एनएच लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed