{"_id":"5f591ddf8ebc3ea3f62e4632","slug":"the-process-of-admission-to-graduate-and-postgraduate-classes-begins-raibaraily-news-lko5393490140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
रायबरेली। स्नातक व स्नाकोत्तर कक्षाओं के लिए कानपुर विश्वविद्यालय ने प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऊंचाहार गवर्मेंट पीजी कॉलेज ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
स्नातक के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए 21 सितंबर तक का समय दिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रुदल यादव ने बताया कि कोरोना को देखते हुए जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जो छात्र प्रथम वर्ष में थे, उन्हें द्वितीय वर्ष में और जो छात्र द्वितीय वर्ष में थे, उन्हें तृतीय वर्ष में प्रवेश दिया जाना है। इसी प्रकार परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए छात्रों को संबंधित कक्षा का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्र की छाया प्रति, स्नाकोत्तर द्वितीय वर्ष के संदर्भ में स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष की अंकतालिका की छाया प्रति और परिचय पत्र के छाया प्रति के साथ आवेदन करना होगा।