{"_id":"6241fa820358533e45113b6f","slug":"the-problem-of-potato-storage-will-be-removed-two-cold-storages-will-be-closed-raibaraily-news-lko6235690191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी आलू भंडारण की समस्या चालू होंगे बंद दो कोल्ड स्टोरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी आलू भंडारण की समस्या चालू होंगे बंद दो कोल्ड स्टोरेज
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को आलू भंडारण में मनमानी की शिकायत मिलने पर सलोन के ख्वाजापुर स्थित कोल्ड स्?
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आलू भंडारण के लिए परेशान किसानों के लिए यह खबर राहत भरी है। अब किसानों के आलू का भंडारण हो सकेगा। वजह बंद चल रहे दो कोल्ड स्टोरेज को चालू करने पर सहमति बन गई है। इससे किसानों का लाखों बोरी का आलू भंडारण किया जा सकेगा। अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और कोल्ड स्टोरेज संचालकों से बात करके उन्हें चालू करने को हरी झंडी दिला दी।
जिले में इस बार ढाई लाख मीट्रिक टन से ज्यादा आलूू का उत्पादन हुआ है। बंपर उत्पादन होने के कारण आलू भंडारण के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ये है कि 24 में से 16 कोल्ड स्टोरेज फुल हो गए हैं। अमर उजाला ने 28 मार्च के अंक में ‘कोल्ड स्टोरेज फुल, सड़ रहा ट्रकों पर लदा आलू’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसमें जिक्र किया गया था कि किस तरह आलू भंडारण को लेकर किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। अमर उजाला की खबर को जिला उद्यान अधिकारी केशवराम ने संज्ञान लिया।
उन्होंने जगतपुर और सलोन में बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज चालू कराने के लिए संचालकों से बात की। इस पर शिव कोल्ड स्टोरेज जगतपुर और अरुषि कोल्ड स्टोरेज सलोन के मालिक ने कोल्ड स्टोरज चालू कराने पर सहमति दे दी। मंगलवार से इन कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण शुरू हो जाएगा। शिव कोल्ड स्टोरेज में एक लाख, जबकि अरुषि कोल्ड स्टोरेज सलोन में दो लाख बोरी रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
साहब, व्यापारियों का आलू रखा जा रहा है...
आलू भंडारण को लेकर किसान कितना परेशान है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अपनी शिकायत अफसरों से इस बार दर्ज करानी पड़ रही है। सोमवार को सलोन क्षेत्र के कुछ किसानों ने जिला उद्यान अधिकारी से शिकायत की कि साहब ख्वाजापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में व्यापारियों का आलू रखा जा रहा है। किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है। इसकी शिकायत मिलते ही जिला उद्यान अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिकायत की जांच की। इस दौरान वहां पर व्यापारियों के आलू भंडारण की शिकायत सही नहीं मिली। उन्होंने किसानों से बात की और उनका आलू कोल्ड स्टोरेज में रखवाने का भरोसा दिया। इस पर किसान शांत हुए। यही नहीं सलोन के अन्य कोल्ड स्टोरेज में मनमानी की शिकायत मिली, जिसकी जिला उद्यान अधिकारी ने जांच की।
किसानों को मिलेगी राहत
जगतपुर और सलोन तहसील में बंद पड़े दो कोल्ड स्टोरेज चालू करने पर सहमति बन गई है। इन दो कोल्ड स्टोरेज में तीन लाख बोरी आलू रखने की क्षमता है। इससे किसानों को आलू भंडारण करने में राहत मिलेगी। सलोन क्षेत्र में व्यापारियों का आलू कोल्ड स्टोरेज में रखने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई, लेकिन ऐसी बात सामने नहीं आई। किसानों का आलू भंडारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। -केशवराम, जिला उद्यान अधिकारी