फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The problem of fertilizer, water and electricity is surrounded

Raebareli News: खाद, पानी व बिजली की समस्या पर घेरा

Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The problem of fertilizer, water and electricity is surrounded
कलेक्ट्रेट में धरना देते कांग्रेसी।
रायबरेली। धान की फसल की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। बिजली का संकट होने के साथ खाद की भी दिक्कत है। समस्या पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर में प्रदर्शन किया। लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, महराजगंज में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वर्तमान में किसानों को खाद-पानी की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने अपनी चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली एवं उनकी आय को दुगनी करने का वादा किया था, लेकिन भाजपा का यह वादा भी बाकी वादों की तरह चुनावी जुमला साबित हुआ है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने समस्या के निस्तारण के संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह, महेश प्रसाद शर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, कामता प्रसाद गौड़, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, अतुल शर्मा, पंकज, सुशील पासी, राजनारायण, मनोज, लक्ष्मी शंकर, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सचिन यादव को सौंपा। इस दौरान महाराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी, दिनेश यादव, अखिलेश शुक्ला, अंकुर जायसवाल, राजेश कुमार मौजूद रहे। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।


इस मौके पर हरिभान चौधरी, रामविलास द्विवेदी, संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, रामदेव मौर्य, संतोष द्विवेदी, विनोद प्रताप, संजय सिंह, मुकेश त्रिपाठी, ऋतिक जायसवाल मौजूद रहे। सलोन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी अशोक शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed