फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The passion for love made Narendra a history-sheeter

प्यार की दीवानगी ने नरेंद्र को बनाया हिस्ट्रीशीटर

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The passion for love made Narendra a history-sheeter
लालगंज (रायबरेली)। मृतक हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र यादव उर्फ मोदी के अधिकांश झगड़े प्रेमिका को लेकर हुए। प्रेमिका के चक्कर में ही वह एक साधारण इंसान से हिस्ट्रीशीटर तक बन गया। पूरे ढकवा मजरे अंबारा में बीते शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से हुई हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गयी थी। इस दौरान गोली लगने से घायल हुई युवती की हालत में सुधार आया है। लखनऊ स्थिति केजीएमयू में भर्ती घायल युवती को होश आ गया है। डॉक्टरों ने उसके कान की सर्जरी कर गोली भी निकाल दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे ढकवा में टयूबवेल पर गोली लगने से नरेंद्र की मौत हुई थी जबकि सुबह युवती अपने घर की छत पर खून से लथपथ हालत में मिली थी। परिवारीजनों के अनुसार मृतक नरेंद्र उर्फ मोदी युवती से बहुत प्रेम करता था। गांव को कोई अन्य युवक अगर युवती की तरफ आंख भी उठाकर देख लेता तो नरेंद्र झगड़े पर उतारू हो जाता। बाद में परिवारजनों के दबाव बनाने पर ही वह परिवार से अलग हरियाणा में जाकर रहने लगा था और 20 मई को गांव आया था। घरवालों ने बताया कि उसे 27 मई को वापस हरियाणा जाना था लेकिन 26 को ही संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छत पर चली गोली, परिवारीजन को पता नहीं
युवती को घर की छत पर गोली मारी गई और परिवारीजन रात भर गोली चलने की इस घटना से अंजान बने रहे। इस बात लेकर पुलिस से लेकर सभी हैरान हैं। जबकि टयूबवेल पर गोली चलने की आवाज सभी को सुनाई दी और नरेंद्र की मौत भी वहीं पर हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की सघनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed