फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The MLA of Bachhrawan met with the victim's family and said that he would ensure they get justice

Raebareli News: पीड़ित परिवार से मिले बछरावां विधायक, बोले-दिलाएंगे न्याय

Mon, 05 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 05 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The MLA of Bachhrawan met with the victim's family and said that he would ensure they get justice
अमावां। बछरावां विधानसभा सीट के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने सोमवार को पूरे सरदार का पुरवा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक ने युवक की पुलिस द्वारा पिटाई पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि पुलिस आए दिन खुलासे के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न करती है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। जल्द पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज इलाके के रसेहता गांव निवासी नीरज गुप्ता की अमावां कस्बे में किराना की दुकान है। बीते शुक्रवार रात नीरज की दुकान में चोरी हो गई थी। अमावां चौकी में तैनात सिपाही राजेश यादव ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए पूरे सरदार का पुरवा गांव निवासी राजेश, रिंकू पासी और श्यामू पासी को पकड़कर शनिवार को चौकी लाए थे। आरोप है कि सिपाही ने रिंकू पासी की धुनाई कर दी थी। इससे शनिवार की देर शाम उनकी हालत बिगड़ गई थी। मामला तूल पकड़ने पर रिंकू समेत तीनों युवकों पुलिस ने छोड़ दिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को अमावां चौराहा पर प्रदर्शन करके रिंकू की पिटाई करने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार व मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर आकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया था। सुबह सपा विधायक ने रिंकू के पिता डग्गे, मां सावित्री से मुलाकात करके न्याय दिलाने की बात कही। इसके अलावा विधायक ने श्यामू पासी के पिता दलरंजन से भी मुलाकात करके प्रकरण की जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गया प्रसाद यादव, धीरज मौर्य, रमेश मौजूद रहे। उधर, सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने फोन से पीडि़त रिंकू से बातचीत करके न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed