फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The miscreants tied up the woman and stole her jewellery

Raebareli News: बदमाशों ने महिला को बांधकर जेवरात लूटे

Fri, 19 Sep 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 19 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The miscreants tied up the woman and stole her jewellery
नसीराबाद (रायबरेली)। बदमाशों ने बुधवार रात घर में घुसकर महिला को तखत में साड़ी से बांधकर जेवरात लूट लिए। महिला ने जब चिल्लाने का प्रयास किया, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसी बीच किसी तरह बच्चों ने गांव में जाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। पुलिस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पूरे विंधा सिंह मजरे बिरनावां निवासी शकुंतला गांव से 100 मीटर दूर बने मकान में बेटे अमित व बेटी खुशबू के साथ रहती हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बरामदे में सो रही थी। रात में छत पर किसी की आहट से सभी की नींद खुल गई। बेटी खुशबू जीने पर गई, तो दो लोग मुंह में कपड़ा बांधकर छत पर घूम रहे थे। शकुंतला ने दोनों बच्चों को गांव की तरफ लोगों को बताने के लिए भेज दिया। तब तक बदमाश बरामदे में आ गए। महिला को तखत से साड़ी के सहारे बांध दिया। चिल्लाने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाश शकुंतला के नाक की कील, पायल, बिछिया और मंगलसूत्र लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


बच्चों की जानकारी पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश जेवरात लेकर भाग गए। मौके पर आए ग्रामीणों ने महिला को बंधन से मुक्त कराया। महिला का पति रामप्रसाद शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed