{"_id":"f825a43043510f1fc2179b6c900a4c55","slug":"the-minister-told-the-relatives-of-the-private-company-had-locked-tower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का रिश्तेदार बता निजी कंपनी का टॉवर कराया बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का रिश्तेदार बता निजी कंपनी का टॉवर कराया बंद
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों में एक अपने आप को एक मंत्री का रिश्तेदार बता रहा था। पुलिस ने देर शाम हमलावर और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांधी नगर मोहल्ले में एक निजी कंपनी का नेटवर्किंग टॉवर लगा है। सुबह कुछ लोग वहां पहुंचे। उन लोगों ने टॉवर बंद करा दिया। सुपरवाइजर रवि तिवारी ने इसका विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी दी।
एक हमलावर अपने आपको एक मंत्री का रिश्तेदार बताने लगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पहले तो पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश करती रही पर मामला तूल पकड़ने पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
कार्यवाहक कोतवाल का कहना है कि सुपरवाइजर रवि तिवारी की तहरीर पर लखनऊ निवासी कमल किशोर मिश्रा और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसमें कमल किशोर अपने आपको एक मंत्री का रिश्तेदार बता रहा था। मामले की जांच की जा रही है।