फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lives of the elderly were cold

ठंड से बुजुर्ग की माैत

Sat, 21 Jan 2017 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 21 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The lives of the elderly were cold
death - फोटो : getty images
डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को ठंड लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अचानक उसकी हालत बिगड़ी थी और उसे सीएचसी पहुंचाया गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं कड़ाके की ठंड से बड़ों और लाडलों पर कोल्ड डायरिया का अटैक शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 20 से ज्यादा रोगी पहुंचे, जिसमें से 13 की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के देवन्ना मजरे तेरुखा गांव निवासी नाथू (60) किसानी करते थे। देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। दामाद गुड्डू उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां डॉ. रोहित चौरसिया ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दामाद का कहना है कि ठंड लगने से ससुर नाथू की मौत हुई है। डॉक्टर का कहना है कि ठंड लगने से मौत की आशंका है। तहसीलदार सौरभ शुक्ला का कहना है कि लेखपाल को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को मो. अयाज (3) निवासी उमरा अमावां, सन्नो (18) निवासी दीनशाहगौरा, सरोजनी (40) निवासी बस स्टेशन रायबरेली, पूजा (2) गुलरिहा ऊंचाहार, अविनाश (1) निवासी अटौरा बुजुर्ग सतांव, मधुबाला निवासी (58) निवासी हरिदासपुर अमावां, पार्वती (25) निवासी नथुवापुर भदोखर, काजल (11) निवासी सातन का पुरवा लालगंज, कृष्ण कुमार (4) निवासी भदोखर, दिनेश (3) निवासी सतांव, संस्कार (13) निवासी सरइयां गुरुबख्शगंज, खुशबू (16) निवासी पूरे सठी का पुरवा राही, अरुण (20) निवासी गंगागंज हरचंदपुर को कोल्ड डायरिया से बीमार होने पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आठ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का कहना है कि सर्दी की वजह से कोल्ड डायरिया के अलावा खांसी, जुकाम की चपेट में लोग आ रहे हैं। हल्की धूप निकलने पर भी लोग सर्दी से बचने में लापरवाही बरतने लगते हैं। लोगों को चाहिए कि धूप निकलने पर भी गर्म कपडे़ पहनें। गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। गुनगुना पानी पिएं। बच्चोें को भी सर्दी से बचाएं। ऐसा कर कोल्ड डायरिया से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed