फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The landlord raped the daughter of the inspector

दरोगा की बेटी के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The landlord raped the daughter of the inspector
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक दरोगा की मासूम बेटी के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। मवेशी दिखाने के बहाने गोशाला ले जाकर बुजुर्ग (70) ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले में तैनात एक दरोगा मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पत्नी और सात साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था।
बताते हैं कि मकान मालिक 25 जनवरी को दरोगा की बेटी को मवेशी दिखाने के बहाने गोशाला की तरफ ले गया था। इसी दौरान वृद्ध ने दरोगा की बेेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। दरोगा की तहरीर पर मिल एरिया पुलिस ने आरोपी नरेंद्र नारायण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि आरोपी का व्यवहार ठीक न होने के कारण उसके दोनों बेटे अपने परिवार समेत बाहर रहते थे। आरोपी घर पर पत्नी के साथ रहता था। थानेदार विनय कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी नरेंद्र नारायण पांडेय को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed