{"_id":"591f37c14f1c1b8523f23117","slug":"the-impact-of-the-mixing-of-the-close-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड पर सराफा व्यवसायियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा कांड पर सराफा व्यवसायियों में उबाल
रायबरेली
Updated Fri, 19 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को मथुराकांड के विरोध में सराफा व्यवसायियों की हड़ताल के कारण कैपरगंज में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सराफा व्यवसायियों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सराफा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और हत्यारों को पकड़ने के लिए आवाज बुलंद की। एक स्वर में कहा कि मथुरा के साथ ही रायबरेली जिले में व्यापारियों के साथ कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
सभी ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हत्यारों को जल्द पकड़ने और व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि बाजार बंद का मिलाजुला असर रहा। कई दुकानें आधी तो कई पूरी खुली नजर आईं।
मथुराकांड पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने सुबह बाजार बंद कर दिया। सभी कैपरगंज में एकत्र हुए। सराफा संघ के अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी, महामंत्री दिलीप वर्मा, अख्तर अंसारी, पुरुषोत्तम गुप्ता, नवीन अग्रवाल, प्रहलाद वर्मा और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल कंसौैधन, उपाध्यक्ष संदीप जैन की अगुवाई में सभी व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सभी ने एक स्वर में कहा कि मथुराकांड बहुत गंभीर है। मथुरा के अलावा रायबरेली जिले में आए दिन सराफा व्यापारी लूट व चोरी की घटनाओं का शिकार हो रहा है। हत्याएं की जा रही हैं। व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और हत्यारों को तत्काल पकड़ा जाए। ऐसा न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।