फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The horoscopes of vicious criminals are being investigated

Raebareli News: शातिर बदमाशों की खंगाली जा रही कुंडली

Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The horoscopes of vicious criminals are being investigated
बछरावां। एसएसबी जवान दुर्गेश कुमार के माता-पिता के साथ लूट की घटना के खुलासे लिए एसओजी समेत चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं। यह पुलिस टीमें सक्रिय शातिर बदमाशों की कुंडली खंगाल रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि पांच साल से कौन-कौन बदमाश क्षेत्र में सक्रिय हैं। वारदात के समय उनकी मौजूदगी कहां थी। सभी से मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी चेक कराई जा रही है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि वारदात में बाहरी बदमाशों के शामिल होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

दूलमपुर मजरे कुंदनगंज गांव निवासी एसएसबी जवान के पिता संतराम और मां शंभू देवी के साथ जिस तरह बुधवार शाम लूट की वारदात हुई, उससे पुलिस की नींद उड़ गई है। मामला एसएसबी जवान से जुड़ा होने के कारण पुलिस पर वारदात का खुलासा करने का दबाव भी है। बदमाशों ने पांच लाख कीमत के जेवरात और नकदी लूट ली थी। एसओजी, बछरावां कोतवाली समेत चार पुिलस टीमें खुलासे के लिए गठित की गई हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का दावा है कि रायबरेली के अलावा पुलिस लखनऊ समेत पड़ोसी जनपदों के सक्रिय बदमाशों के वारदात में शामिल होने की आशंका है। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पड़ोसी जनपदों में जाकर छिप गए हैं। ऐसे में पुलिस पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी संपर्क करके बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल करनपुर से लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के चुरुवा बार्डर तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस चेक करके बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सूत्रों का दावा है कि जिस तरह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाश घर से ही दंपती का पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सूनसान स्थान पर पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
एसएसबी जवान की मां शिक्षामित्र हैं। ऐसे में शिक्षामित्र संगठन भी घटना से नाराज है और बदमाशों को पकडक़र जल्द घटना का खुलासा करने का मांग कर रहा है। ऐसे में पुलिस पर जल्द वारदात का खुलासा करने का दबाव है। क्षेत्रीय लोग स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

इनसेट
एसएसबी जवान के माता-पिता के साथ हुई लूट की घटना के लिए पुलिस टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हैं। घटनास्थल के आसपास सक्रिय बदमाशों की सक्रियता के बारे में जांच कराई जा रही है। घटना से संबंधित अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। बदमाशों को जल्द पकडक़र घटना का खुलासा किया जाएगा।
आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed