{"_id":"5eb99b1a8ebc3e9027450956","slug":"the-fourth-person-from-mumbai-is-also-corona-infected-bhawanipur-seal-raibaraily-news-lko5211867129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आया चौथा व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित, भवानीपुर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आया चौथा व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित, भवानीपुर सील
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई के धारावी से लौटे एक और व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हो गई है। चारों कोरोना संक्रमित मुंबई के धारावी से 26 अप्रैल को एक ही एंबुलेंस से आए थे। तीन लोगों के पहले ही संक्रमित होने के कारण रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार गांव को सील कर दिया गया था। सोमवार को युवक में संक्रमण मिलने के बाद सलोन ब्लॉक केे भवानीपुर को भी सील कर दिया गया है। उसकी पत्नी व बच्चों समेत पांच लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। मरीज को बटोही रिसॉर्ट में शिफ्ट कराया गया है।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मुंबई से आए रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार के दो युवकों में चार मई को कोरोना का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वारंटीन में रखकर जांच कराई गई। रविवार को संपर्क में आए कैंसर पीड़ित वृद्ध में भी कोरोना की पुष्टि हो गई। सोमवार को आई रिपोर्ट में सलोन कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी युवक में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया।
हालांकि उसकी पत्नी समेत परिवार के सभी पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन उन्हें भी क्वारंटीन में रखा गया है। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या जिस तरह से बढ़ी, उसी प्रकार मरीज भी ठीक भी हुए। अस्पताल में खाने-पीने और इलाज की बेहतर सुविधा होने के कारण अब तक 36 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिर्फ 13 मरीज ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से कोरोना का संक्रमण जल्दी खत्म होता है। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के भोजन और इलाज से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। एसजीपीजीआई लखनऊ से 173 और जांच रिपोर्ट आई हैं। ये सभी जांचें निगेटिव मिली हैं। अब तक 1940 सैंपलों की जांच कराई गई, जिसमें 1465 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 49 पॉजिटिव केस पाए गए, जिसमें 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।