फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The father reached the hospital on a handcart

पिता को ठेले पर लेकर पहुंचा अस्पताल

Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The father reached the hospital on a handcart
रायबरेली में गुरुवार को ठेले पर बीमार पिता को लिटाकर अस्पताल ले जाता शिवगढ़ क्षेत्र के रायपुर गा? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की कवायद को अफसर हवा में उड़ा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने बछरावां सीएचसी का जायजा लिया। अफसरों को सुधरने की चेतावनी दी, लेकिन अधिकारी हैं कि मानते ही नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही से एंबुलेंस सेवा बेपटरी हो गई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीमार पिता के इलाज को अस्पताल पहुंचाने के लिए बेटे ने बार-बार एंबुलेंस को फोन मिलाया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। हालत गंभीर होती देख बेटा ठेले पर पिता को लिटाकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। कड़ी धूप में पसीने से तरबतर होकर करीब आठ किलोमीटर दूर सीएचसी पहुंचा और पिता का इलाज शुरू कराया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले के शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामखेलावन कुछ दिन पहले घायल हो गया था। पैर में चोट होने के कारण उसे चलने-फिरने में समस्या है। गत बुधवार को रामखेलावन की अचानक तबियत खराब हो गई। पिता की हालत को देखकर बेटा नंदूलाल घबरा गया। पिता को शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाने के लिए उसने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया। उसका कहना है कि करीब दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई तो वह ठेले पर लादकर ही अपने पिता को अस्पताल पहुंचाने के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन

पसीने से तर-बतर नंदूलाल का कहना है तेज धूप के चलते ठेले को चलाने में थकान आ गई। ऐसे में कई बर रास्ते में रुककर थकान को दूर करने का प्रयास किया। पिता की हालत को देखकर काफी घबराहट थी। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप जरूर मचा है, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार-तार हो चुकी है एंबुलेंस व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 108 और 102 एंबुलेंस सेवा जिले में दम तोड़ रही है। आए दिन गंभीर मरीजों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। इसका खामियाजा एक ओर जहां मरीजों को भोगना पड़ रहा है, वहीं शासन की मंशा पर भी पानी फिर रहा है। कई एंबुुलेंस तो रखरखाव के अभाव में दम तोड़ गई हैं। एंबुलेंसों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। आए दिन एंबुलेंस के न आने की शिकायतें मिलने के बाद भी अफसर संजीदा नहीं दिख रहे हैं।

मामले की कराई जाएगी जांच
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही पाई जाती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा, कि किन परिस्थितियों में एंबुलेंस नहीं पहुंची। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed