फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The father-in-law who came to donate land to his daughter-in-law died

Raebareli News: बहू को जमीन दान करने आए ससुर ने दम तोड़ा

Thu, 25 Sep 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law who came to donate land to his daughter-in-law died
रायबरेली। उप निबंधन कार्यालय में बुधवार को बहू को जमीन दान करने आए बीमार ससुर की मौत हो गई। लेखपत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बयान कराने के लिए कार्यालय में लाते समय ही व्हीलचेयर पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इससे उप निबंधन कार्यालय में अफरातफरी मच गई। ससुर की मौत के बाद जमीन दान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बुधवार को हरचंदपुर क्षेत्र के गंगागंज शोरा गांव निवासी रामसेवक (85) अपनी जमीन बहू निर्मला को दान करने के लिए आए थे। बैनामा लेखक करुणा शंकर श्रीवास्तव ने लेखपत्र तैयार करके दान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए लेखपत्र को उप निबंधन कार्यालय सदर के कार्यालय में पेश किया। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामसेवक को बयान के लिए बुलाया गया। दोपहर करीब तीन बजे रामसेवक को व्हीलचेयर पर बैठाकर कार्यालय के अंदर ले जाने लगे। तभी परिसर में ही वृद्ध की हालत बिगड़ गई। उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उप निबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने बताया कि गंगागंज शोरा के वृद्ध को बहू के पक्ष में जमीन दान के लिए लाया गया था। बयान देने से पहले ही वृद्ध की मौत हो गई। बयान न हाेने के कारण दान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed