फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The expiry medicine in CHC patients serious

सीएचसी में दी एक्सपायरी दवा, रोगी गंभीर

Wed, 30 Mar 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 30 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के सीएचसी तिलोई में रोगियों को एक्सपायरी डेट की दवा बांटी जा रही है। दवा खाने से एक रोगी की हालत गंभीर हो गयी। इस पर परिवारीजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया।
विज्ञापन


मामले में तिलोई के एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर मनमानी की पोल खुलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


तिलोई कस्बा निवासी मो. नफीस ने 25 मार्च को जुकाम-बुखार आने पर सीएचसी तिलोई में चिकित्सक को दिखाया। परचे पर डॉक्टर ने दवा लिखी। काउंटर से फार्मासिस्ट ने रोगी को परचे पर लिखी दवा दी। आरोप है कि दवा खाते ही रोगी की हालत और खराब होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब दवा को देखा गया तो एक दवा दिसंबर 2015 व दूसरी जनवरी 2016 को एक्सपायर हो चुकी थी। यह देखते ही रोगी व उसके घर के लोगों के होश उड़ गए। तुरंत रोगी को नगर के ही दूसरे अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया।

मंगलवार को पीड़ित ने एसडीएम तिलोई को शिकायतीपत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


उधर, सीएचसी तिलोई के अधीक्षक डॉ. एमएम कुरैशी का कहना है कि एक्सपायरी डेट की दवा नहीं हो सकती है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि एक्सपायरी तारीख का दवा होती तो अन्य रोगी भी बीमार होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed