फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The expert team will decide whether the overbridge will break or it will be repaired

Raebareli News: एक्सपर्ट टीम तय करेगी ओवरब्रिज टूटेगा या फिर होगी मरम्मत

Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The expert team will decide whether the overbridge will break or it will be repaired
बछरावां में ओवरब्रिज का क्षतिग्रस्त हिस्सा। - फोटो : संवाद
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे में बांदा-बहराइच मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिरने के बाद बुधवार देर शाम सेतु निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। ब्रिज की स्थिति का जायजा लेने के बावजूद टीम ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से परहेज़ किया है।
विज्ञापन


हालात की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एहतियातन ब्रिज पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे ब्रिज के पास जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीण अमित दीक्षित, ज्ञान प्रकाश, रूप किशोर और मनोज का कहना है कि ओवरब्रिज के निर्माण में लापरवाही और अनियमितताएं बरती गई थीं, जिसका नतीजा है कि अब इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय जेई अल्का सिंह ने बताया कि सेतु निगम की टीम बुधवार रात मौके पर पहुंची थी, लेकिन किसी प्रकार के निर्देश नहीं दिए गए। फिलहाल एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा या उसकी मरम्मत कराकर दोबारा चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed