{"_id":"2bb41d9421601399c9137528ba463067","slug":"the-efforts-to-improve-policing-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसिंग को बेहतर बनाने के हो रहे प्रयास : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसिंग को बेहतर बनाने के हो रहे प्रयास : डीआईजी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पुलिस विभाग के मुखिया एसपी श्रीकांत सिंह रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में एसपी को विदाई दी गई।
लखनऊ रेंज के डीआईजी डीके चौधरी, जिला जज एपी सिंह और डीएम सूर्यपाल गंगवार ने रिटायर्ड एसपी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की।
इस दौरान डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जनता को त्वरित कार्रवाई मिल सके।
डीआईजी ने कहा कि अच्छे कार्यों से ही इंसान की पहचान होती है। अपने कार्यकाल में श्रीकांत सिंह ने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया।
हम सबको उन्हीं की तरह आगे भी कार्य करना चाहिए, ताकि पुलिस की साख पर कोई धब्बा न लगने पाए। जिला जज और डीएम ने भी रिटायर्ड एसपी के कार्यों की सराहना की।
कहा कि उन्होंने पूरी लगन से विभाग के कार्यों को पूरा किया। सेवानिवृत्त एसपी ने कहा कि रायबरेली की जनता ने जो उन्हें प्यार दिया वह उसे कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
कम कार्यकाल में ही यहां रहकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। पुलिस अधिकारियों के अलावा व्यापारियों ने भी रिटायर्ड एसपी को सम्मानित किया।
इस मौके पर एएसपी राममूरत यादव, सीओ सदर सुशील कुमार, सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी, थानेदार मौजूद रहे।