{"_id":"684f21caf15b66dec904ed54","slug":"the-doctor-is-absent-how-can-the-patient-get-well-raebareli-news-c-101-1-slp1006-135162-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चिकित्सक नदारद, रोगी कैसे हों आरोग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चिकित्सक नदारद, रोगी कैसे हों आरोग्य
Mon, 16 Jun 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गांव में लोगों को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए शासन के निर्देश पर हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। योजना को लेकर चिकित्सक व स्टाफ गंभीर नहीं हैं। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट रोगियों का उपचार कर रहे हैं। डाॅक्टर की मनमानी पर ग्रामीणों में नाराजगी है।
खीरों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकौनी में डॉ. इफ्तिखार अहमद व वार्ड बॉय अजय पाठक अनुपस्थित रहे। इनकी गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने मरीजों को दवाएं दी। ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर के न होने से मरीजों को सही उपचार नहीं मिल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मई में भी आरोग्य मेले से गायब रहने पर दोनों का दो दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
बुखार के बढ़ रहे मरीज
डीह ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 72 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी तरह नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेले में 65 मरीज आए। सभी को निशुल्क दवाएं दी गईं।