{"_id":"9dd1bfeea100543ff7fbbb973bb4888e","slug":"the-district-has-nine-ambulances-patients-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को नौ एंबुलेंस मिलीं, रोगियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को नौ एंबुलेंस मिलीं, रोगियों को राहत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहले से 18 एंबुलेंस काम कर रही हैं। इसमें रखरखाव के अभाव में कई एंबुलेंस की स्थिति जर्जर हो गई है। कई खराब भी खड़ी हैं। दो साल में 10 लाख से अधिक रोगियों को एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल चुका है।
दो साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन 108 नंबर डायल करते हुए एंबुलेंस पहुंचने की व्यवस्था की गई थी। जिले में वर्तमान समय में 18 एंबुलेंस काम कर रही हैं।
सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में इन एंबुलेंस को उपलब्ध कराया गया है। इसमें कई एंबुलेंस की दशा जर्जर हो गई है। कई हादसे का शिकार होने के कारण चलने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
शुरू में तो रोगियों को बेहतर सुविधा मिली, लेकिन जैसे-जैसे वाहन पुराने हुए रोगियों को सुविधाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि दो साल में 10 लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। विभाग द्वारा भी एक एंबुलेंस के माध्यम से माह भर में करीब 3500 लोगों को लाभ देने का दावा किया जा रहा है।
सीएम ने प्रदेश में 108 एंबुलेंस में बेडे़ में शनिवार को संख्या बढ़ाई हैं। इसमें नौ नई एंबुलेंस जिले को भी मिली हैं। यह एंबुलेंस मिलने के बाद अब रोगियों की परेशानी कम हो जाएंगी।
सीएमओ डॉ. राकेश यादव का कहना है कि जिले को 108 नंबर की नौ नई एंबुलेंस मिली हैं। इसके आते ही जरूरी अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा। एंबुलेंस मिलने से निश्चित ही रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।