{"_id":"67f03727b9404f4cad02654f","slug":"the-department-is-finding-out-the-reality-of-admission-of-children-in-private-schools-raebareli-news-c-101-1-slko1034-130392-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की हकीकत पता कर रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की हकीकत पता कर रहा विभाग
Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयनित बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए चयनित हुए बच्चों के दाखिले हुए या नहीं, इस बारे में निजी स्कूलों से पूछा जा रहा है। इससे पता चल सकेगा कि कितने बच्चों के दाखिले हो गए हैं। जिन बच्चों के प्रवेश नहीं हुए हैं, उनके बारे में वजह भी पता की जाएगी। इस बार चार चरणों में 3047 बच्चे चयनित हुए हैं।
आरटीई के अंतर्गत दिसंबर में पहले चरण के दौरान 1417, जनवरी में दूसरे चरण के दौरान 813, फरवरी में तीसरे चरण के दौरान 489 और मार्च में चौथे चरण के दौरान 328 बच्चों का चयन करते हुए विद्यालय आवंटित किए गए थे। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन लॉटरी में चयनित बच्चों का प्रवेश लेने के लिए संबंधित विद्यालयों से कहा गया। प्रत्येक चरण के लिए विभाग से आदेश भी जारी किए जा रहे हैं, ताकि आवंटित बच्चों का दाखिला लेने में निजी स्कूल कोई आनाकानी न करें।
जिला समन्वयक के मुताबिक, जिन बच्चों को विद्यालय आवंटित हो गए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने विवरण मांगा है। नया सत्र शुरू होने से पहले ही चयन प्रक्रिया पूरी करा ली गई, ताकि चयनित बच्चों की पढ़ाई नए सत्र से शुरू हो सके। बीएसए
विज्ञापन
शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नया सत्र शुरू हो गया है, इसलिए सभी आवंटित बच्चों का प्रवेश कराए जा रहे हैं। कितने बच्चों के प्रवेश हो चुके हैं, इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से भी जानकारी जुटाई जाएगी। प्रवेश न लेने वाले बच्चों के बारे में भी पता कराया जाएगा।