फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The dead body was lying in the Isaur drain for two hours in a fight between two policemen

दो थानेदारों के झगड़े में दो घंटे इसौर नाले में पड़ा रहा शव

Tue, 04 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The dead body was lying in the Isaur drain for two hours in a fight between two policemen
युवक का शव मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
जगतपुर/गदागंज (रायबरेली)। पुलिस का फिर संवेदनहीन चेहरा सामने आया है। जगतपुर व गदागंज थानेदारों के झगड़े में एक युवक का शव दो घंटे तक हसउपुर गांव के पास इसौर नाले में पड़ा रहा। दोनों थाने की पुलिस घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में बताती रही।
विज्ञापन

काफी खींचतान के बाद जगतपुर पुलिस ने युवक की लाश निकलवाई। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
हसउपुर गांव के सामने से इसौर नाला निकला है। मंगलवार शाम के समय बकरी चरा रही कुछ महिलाओं ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा तो दंग रह गईं।
सूचना पर जगतपुर और गदागंज थानेदार मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक दोनों थानेदारों के बीच सीमा विवाद को लेकर खींचतान चलती रही।
दोनों थानेदार घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में बताते रहे। बाद में जगतपुर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुुताबिक युवक की शिनाख्त विकास सिंह (33) के रूप में हुई है। युवक जगतपुर क्षेत्र के जट्ट का पुरवा गांव का रहने वाला था। वह घर में रहकर खेती करता था।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। विकास की मां गार्गी सिंह आशा बहू हैं। विकास की मां ने बताया कि बेटा मंगलवार सुबह घर से निकला था।
मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। जगतपुर कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed