फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The dead body of an innocent missing since five days was found in a pond outside the village

पांच दिन से लापता मासूम का शव गांव के बाहर तालाब में मिला

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dead body of an innocent missing since five days was found in a pond outside the village
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पांच दिनों से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव गांव के बाहर तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवारीजनों ने मासूम की हत्या कर शव को तालाब में छुपाने का आरोप लगाया है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे शिव प्रसाद मजरे मखदूमपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र सरोज का बेटा रुद्र सरोज सोमवार को घर के बाहर मोबाइल में गेम खेल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को परिवारीजन परैया नमकसार चौकी पहुंचे और बेटे के लापता होने की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शुक्रवार को गांव के बाहर रीवागढ़ तालाब में मासूम का शव उतराते देख ग्रामीणों ने सूचना परिवारीजनों को दी। आननफानन में परिवारीजन व नसीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। यहां परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त बेटे रुद्र के रूप में की।
नसीराबाद एसओ दयानंद तिवारी की सूचना पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने जल्द ही खुलासे का वादा किया। बेटे का शव देख मां अंजू देवी व पिता रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं।

पिता ने बेटे की हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया। नसीराबाद एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed