फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The date of advance registration has passed, but the result did not come

बीत गई अग्रिम पंजीकरण की तिथि, पर नहीं आया परिणाम

Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The date of advance registration has passed, but the result did not come
रायबरेली। कक्षा-11 में अग्रिम पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर से बढ़ाकर 8 नवंबर की गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। दूसरी तरफ महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में जिले के उन 1095 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है, जिन्होंने अंक सुधार परीक्षा दी थी। एक महीना से ज्यादा समय बीतने के बाद भी परीक्षा परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन

परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं पास होंगे या फेल, इस बारे में बगैर रिजल्ट आए कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में अंक सुधार परीक्षा देने वाले लोगों का अगली कक्षा में प्रवेश कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल घोषित किया था, जिससे काफी छात्र-छात्राएं असंतुष्ट थे। इस पर यूपी बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय लिया तो 1095 असंतुष्ट छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इसमें हाईस्कूल के 589 और इंटर के 506 परीक्षार्थी शामिल हुए।
जिले में बनाए गए 13 केंद्रों में 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अंक सुधार परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा खत्म हुए करीब डेढ़ माह बीत रहा है, लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं आया है।
पहले घोषित रिजल्ट में चाहे जितने नंबर मिले हों, लेकिन अंक सुधार परीक्षा में मिले नंबरों को ही अंतिम माना जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अंक सुधार परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश नहीं कराया है। अब तक 11वीं में अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी समाप्त हो चुकी है।
हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा देने वाले 589 परीक्षार्थी अब कैसे 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को भी इसी महीने कराया जाना है।
इंटर के 506 परीक्षार्थी भी स्नातक में दाखिला नहीं ले सकेंगे, क्योंकि महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। डीआईओएस ओमकार राणा का कहना है कि अंक सुधार परीक्षा के परिणाम को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश करा लिया है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। परीक्षाफल आने के बाद उच्चाधिकारियों की ओर से मिले दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed