फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The current controversy over the death of casual workers

करंट से दिहाड़ी श्रमिक की मौत पर बवाल

Thu, 27 Aug 2015 12:08 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से गुस्साए लोगों ने पहले उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) को पीटा और फिर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया और अफसरों के खिलाफ गालीगलौज व नारेबाजी की। हाईवे जाम करने का प्रयास भी किया। एसडीएम ने मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन


घायल श्रमिक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एसएसओ को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

गदागंज बिजली उपकेंद्र का दिहाड़ी श्रमिक मनोज कुमार बुधवार को धूता फीडर का शटडाउन लेकर बढ़ैया गांव में करन बहादुर सिंह के नलकूप का ट्रांसफार्मर लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुरौली बुधकर निवासी दूसरा श्रमिक संतोष कुमार (35) इसी फीडर से जुड़े भगवंतपुर चंदनिहा गांव में आई फॉल्ट ठीक कर रहा था। दोनों श्रमिक बिजली के खंभे पर चढ़कर काम रहे थे।

इसी दौरान फीडर में करंट आ गया। इससे संतोष की बिजली के तारों से चिपककर मौत हो गई, वहीं श्रमिक मनोज करंट लगने से झुलस गया। साथ ही खंभे से गिरकर घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और बवाल से बचने के लिए थाने ले आई। घटना से गुस्साए ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और वहां तैनात एसएसओ सुनील कुमार की जमकर पिटाई कर दी।

यही नहीं ईंट-गुम्मे से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गांव वालों ने थाने का घेराव किया। सभी ने मुआवजा की मांग की। इस दौरान कानपुर-इलाहाबाद राजमार्ग पर भीड़ एकत्र हो गई।

लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम डलमऊ राम अक्षयवर ने मृतक के परिवारीजनों को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


उन्होंने बताया कि घटना किसकी लापरवाही से हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ उमेश सिंह और जेई राजीव यादव भी मौके पर पहुंचे। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed