फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The cousins killed Divyang with an ax

चचेरे भाइयों ने दिव्यांग को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 07 Jul 2020 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The cousins killed Divyang with an ax
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के नेवलगंज मजरे कीरतपुर चरुहार गांव में मामूली बात पर चचेरे भाइयों ने पहले घर में घुसकर दिव्यांग को पीटा, फिर जान बचाकर भागने का प्रयास करने पर कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चचेरे तीन भाइयों व चाचा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के नेवलगंज मजरे कीरतपुर चरुहार में रविवार देर शाम दिव्यांग जगदीश प्रसाद (48) व उसके चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि चचेरे भाइयों ने उसके घर में घुसकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के लिए वह छत की तरफ भागा, जहां पर चचेरे भाइयों ने घेरकर कई बार कुल्हाड़ी मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामू, सूरज, लाला पुत्रगण बैजनाथ और बैजनाथ पुत्र छंगू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

शराब पीकर गाली-गलौज करने के विवाद में चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करकेे जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं।- अजीत कुमार विद्यार्थी, थाना प्रभारी गदागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed