{"_id":"82903bdd5d9a6ef5ffa6f7919cfafed7","slug":"the-couple-had-threatened-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन के रवैये से खिन्न दंपती ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन के रवैये से खिन्न दंपती ने दी आत्मदाह की धमकी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या को लेकर जनता में सपा सरकार की हो रही किरकिरी से सपाइयों में असंतोष है। पावर कॉर्पोरेशन के रवैये से आहत सपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य सतीश भूप नारायण और उनकी पत्नी एवं शहर में वार्ड नंबर 17 की अध्यक्ष विजय मालती श्रीवास्तव ने आत्मदाह की धमकी दी है।
दंपती ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में जनता के हित के लिए तमाम कार्य किए। जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विद्युत आपूर्ति के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। बिजली के लिए जनता परेशान हैं, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। दंपती ने कहा कि यदि एक सप्ताह में हालात न सुधरे तो वे कलेक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेंगे।