{"_id":"682793639b721b023d0dd78f","slug":"the-construction-of-the-underpass-was-not-completed-even-in-one-and-a-half-years-raebareli-news-c-101-1-slko1034-133265-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हुआ अंडरपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हुआ अंडरपास का निर्माण
Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
-रायबरेली में शुक्रवार को शहर में सर्वोदय नगर के निकट बन रहा अंडरपास।
रायबरेली। शहर में सर्वोदय नगर के पास बन रहा अंडरपास का निर्माण डेढ़ साल बीतने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसे बनाने के लिए एक साल का समय तय किया गया था। अंडरपास न बनने से आसपास बसे मोहल्लों में रहने वाले लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। उन्हें लंबी दूरी तय करके आना-जाना पड़ रहा है।
रायबरेली-रूपामऊ स्टेशनों के बीच सर्वोदय नगर के निकट रेलवे अंडरपास बनाया जा रहा है। यह अंडरपास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहां रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण फर्राटा भरने वाले वाहनों के आवागमन में होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर ओवरब्रिज बना दिया गया था। ओवरब्रिज बनने से रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद कर दी गई, जिससे आसपास बसे मोहल्लों के लोगों को ओवरब्रिज का लंबा चक्कर लगाना होता है या फिर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
इस समस्या के मद्देनजर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत दिसंबर, 2023 में शिलान्यास किया गया। एक साल में अंडरपास बनाने का काम पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी अब तक काम पूरा न होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। अंडरपास शुरू हो जाने से सर्वोदय नगर, शक्ति नगर समेत आसपास बसे कई मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
एक महीने में शुरू होगा अंडरपास
रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) विजय श्रीवास्तव का कहना है कि सर्वोदय नगर का अंडरपास लगभग तैयार हो चुका है। अंडरपास तक जाने के लिए बनाए गए पहुंच मार्ग यानी ढलान वाले रास्ते पर सिर्फ शेड लगाना बाकी है, जिसके लिए प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि एक महीने के भीतर शेड लगाने का काम भी पूरा हो जाएगा। अगर शेड लगाने में देरी हुई तो भी आवागमन शुरू कराने का प्रयास होगा। अंडरपास के भीतर साफ-सफाई समेत थोड़ा काम बचा है, जिसे जल्द पूरा करा लेंगे।