फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The condition of the youth deteriorated after being beaten up at the police station, villagers created a ruckus.

Raebareli News: चौकी में पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 05 Jan 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of the youth deteriorated after being beaten up at the police station, villagers created a ruckus.
अमावां चौराहा पर हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमावां चौराहा पर हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
अमावां (रायबरेली)। चोरी के मामले में पकड़े गए युवक की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को अमावां कस्बे में पुलिस के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी की। सभी ने पिटाई करने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। सीओ ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महराजगंज इलाके के रसेहता गांव निवासी नीरज गुप्ता की अमावां कस्बे में किराना की दुकान है। शुक्रवार रात नीरज की दुकान में चोरी हो गई थी। अमावां चौकी में तैनात सिपाही राजेश यादव शक के आधार पर पूछताछ के लिए पूरे सरदार का पुरवा गांव निवासी राजेश, रिंकू पासी और श्यामू पासी को पकड़कर चौकी ले आया। आरोप है कि सिपाही ने रिंकू पासी को बुरी तरह पीटा। इससे शनिवार देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। इससे पुलिसकर्मी सकते में आ गए और रात आठ बजे तीनों युवकों को छोड़ दिया। रिंकू की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने रात में ही सीएचसी अमावां में इलाज कराया। रिंकू की पिटाई से परिजन व क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेसी नेता सुशील पासी की अगुवाई में लोगों ने अमावां कस्बे में पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए सिपाही को निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस चोरी की घटना के खुलासे के नाम पर निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है। जानकारी पर सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार व मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने और युवक का इलाज कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिजन युवक को इलाज कराने के लिए एम्स ले गए। सीओ ने बताया कि चोरी के मामले में किसी बेकसूर को नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्यादती बंद करे पुलिस : पंकज तिवारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंच कर परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कि पुलिस घटनाओं के खुलासे के नाम पर बेकसूरों पर कार्रवाई करती है। पुलिस की ज्यादती बंद होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed