{"_id":"6830cb948b020fa311002eb3","slug":"the-condition-of-23-patients-suffering-from-fever-and-diarrhea-worsened-raebareli-news-c-101-1-slko1033-133738-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार व डायरिया के चपेट में आए 23 मरीजों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार व डायरिया के चपेट में आए 23 मरीजों की हालत बिगड़ी
Sat, 24 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 24 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। हालत बिगड़ऩे पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे 23 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। गत बृहस्पतिवार को भर्ती कराए गए दो क्षय रोगियों का भी इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में शुक्रवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखी। काउंटरों पर लंबी कतारें रहीं। इस दौरान मरीज गर्मी से बेहाल नजर आए।
जिले में गर्मी की चपेट में आने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को भी इमरजेंसी में बुखार और डायरिया के मरीज पहुंचे। मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। डायरिया और बुखार की चपेट में आने के बाद हेमंत (2), श्यामकली (13), आदिका (17), राजेंद्र कुमार (85), रुची (24), राजीव (34), शकुंतला (55), श्याम (22), नसरीन (24), अंश (12) समेत 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। गत बृहस्पतिवार को क्षय रोग की चपेट में आए दीनशाह गौरा क्षेत्र के कौशल किशोर (56) और सतांव क्षेत्र के रामदेव (62) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाकर भर्ती कराया गया था। दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है।
वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। परचा व दवा काउंटर के साथ ओपीडी कक्षों के बाहर लंबी कतार देखने को मिली। ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मरीजों को भर्ती करके इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं दी जा रही हैं।