{"_id":"80871415f85a653958635f7e8cf4f0bd","slug":"the-collision-killed-three-women-loaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से तीन छात्राओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से तीन छात्राओं की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज-कानपुर राजमार्ग पर सैंबसी गांव में बुधवार सुबह छह बजे कानपुर से लालगंज की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रही तीन छात्राओं और एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों छात्राओं की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लोडर में आग लगा दी और रोड जाम कर दी। पुलिस के समझाने-बुझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। बवाल होने के भय से पूरे सर्किल की पुलिस बुला ली गई थी। हादसे के बाद बचा चालक भाग गया। जिसे शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सैंबसी गांव निवासिनी पूनम उर्फ गोरी (14) पुत्री कल्लू सैनी, ज्योति उर्फ माला (18) पुत्री राजेंद्र कुमार सविता, पूजा (18) पुत्री रामशंकर पासवान और अशोक कुमार उर्फ अलगू (25) पुत्र धुन्नर प्रसाद सविता पुलिस में भर्ती की तैयारी करने के लिए भोर पांच बजे दौड़ लगा रहे थे।
विज्ञापन
वह गांव पहुंचे ही थे कि कानपुर से लालगंज की ओर आ रहे तेज रफ्तार लोडर संख्या यूपी 77 टी 4505 ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चारों लोडर के नीचे दब गए। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों ने चारों को आनन-फानन बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएसची पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पूनम, पूजा व अशोक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय पूजा की रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने नाजुक हालत में पूनम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन छात्राओं की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रोड जाम करते हुए लोडर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
दमकल कर्मियों ने लोडर में लगी आग को बुझाया। हालात को काबू में रखने के लिए सर्किल की पुलिस बुला ली गई थी। कोतवाल ने बताया कि राजेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर शाम ड्राइवर कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के टैगोर रोड निवासी विक्रम सिंह को पुलिस ने दबोच लिया।
सैंबसी गांव में हुई मार्ग दुर्घटना से सभी का दिल दहल गया। एक साथ हुई तीन छात्राओं की मौत से गांव में मातम का माहौल है। घरों में कोहराम मचा हुआ है। सभी एक दूसरे को ढांढस बधाने में जुटे हुए हैं। यह हादसा देख सभी की आंखें नम हो गई।
छात्रा ज्योति डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह बहुत ही होनहार और पढ़ने में तेज थी। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार सविता की सैलून की दुकान गांव के बाहर है। मां आशा, बहन प्रीती उर्फ डालू व भाई सचिन उर्फ गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूनम अपने पिता कल्लू सैनी, मां बिंदा देवी भाई दुर्गाशंकर व बहन सुषमा के साथ अपने नाना रामप्रसाद के साथ रहती थी। उसके पिता फूल बेंचने का काम करते हैं। वह श्री सतनेश्वर विद्या मंदिर सातनपुर में कक्षा नौ में पढ़ती थी। उसका मूल गांव सकतपुर था।
पूजा तीन भाईयों में अकेली बहन थी। जिसके कारण वह सभी की लाडली थी। उसके घर पर पिता रामशंकर पासवान, मां कमला देवी, भाई सुनील, अनिल, सुशील हैं। पिता बीमार होने के कारण घर पर ही रहते हैं। पूजा की हुई मौत से घर के सभी लोग सदमे में हैं। मृतका श्री सतनेश्वर विद्या मंदिर सातनपुर में कक्षा नौ की छात्रा थी।