फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The city's security and traffic management will be monitored by the 'third eye'

Raebareli News: तीसरी आंख की नजर में होगी शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The city's security and traffic management will be monitored by the 'third eye'
रायबरेली। सेफ सिटी योजना के तहत शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने 99.66 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पालिका के जलकल परिसर में बनने वाले कंट्रोल रूम से इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। यहां आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, रिकॉर्डिंग स्टोरेज और अलर्ट सुविधा होगी, जिससे आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, जेल रोड, रायबरेली विकास प्राधिकरण मोड़, एफजी कॉलेज चौराहा, सब्जी मंडी, डबल फाटक अंडरपास, रेलवे स्टेशन बहराना साइड, राजकीय कॉलोनी चौराहा, जोशियाना पुल, खिन्नीतल्ला, एम्स गेट, चंपा देवी मंदिर, सुरजूपुर हनुमान मंदिर, मधुबन क्रासिंग, राही बाईपास प्रवेश, डीएम आवास चौराहा व कैपरगंज समेत 30 स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
गंदगी करने वालों पर भी होगी नजर
इन कैमरों की मदद से शहर में गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की निगरानी भी की जाएगी।


------
महिलाओं, बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह योजना बेहद कारगर साबित होगी। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed